ईरान में कोरोना से 8 मरे, 43 को इंफ़ेक्शन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84388-ईरान_में_कोरोना_से_8_मरे_43_को_इंफ़ेक्शन
ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद 8 हो गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २३, २०२० १३:१० Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना से 8 मरे, 43 को इंफ़ेक्शन

ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद 8 हो गयी है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद 8 और इससे संक्रमित लोगों की तादाद 43 हो गयी है।

कियानूश जहान्पूर ने कहा कि रविवार दोपहर तक कोरोना के नए रूप कोविड-19 से संक्रमित होने के 15 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की इस वायरस से मौत हुयी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़, दुनिया में अब तक नए कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की तादाद 78 हज़ार 866 हो चुकी है जबकि इससे मरने वालों की तादाद रिपोर्ट मिलने तक 2 हज़ार 426 हो चुकी थी।

ग़ौरतलब है कि दुनिया में चीन के लोग सबसे ज़्यादा इस घातक वायरस से संक्रमित हुए हैं और इस वायरस से सबसे ज़्यादा मौतें चीन में हुयी हैं। (MAQ/N)