योरोप के वादे खोखले, इन्सटैक्स बेअसर हैः लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84426-योरोप_के_वादे_खोखले_इन्सटैक्स_बेअसर_हैः_लारीजानी
इस्लमी गणतंत्र ईरान के स्पीकार डॉक्टर अली लारीजानी ने परमाणु समझौते के बारे में योरोप के वादों को खोखला बताया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb २४, २०२० ११:४९ Asia/Kolkata
  • योरोप के वादे खोखले, इन्सटैक्स बेअसर हैः लारीजानी

इस्लमी गणतंत्र ईरान के स्पीकार डॉक्टर अली लारीजानी ने परमाणु समझौते के बारे में योरोप के वादों को खोखला बताया।

उन्होंने तेहरान के दौरे पर आए आस्ट्रिया के विदेश मंत्री इलेक्सांद्र शालिन्बर्ग से रविवार को हुई मुलाक़ात में यह बात कही।

इसी तरह अली लारीजानी ने योरोप की ओर से शुरु किए गए इन्सटैक्स नामी व्यापारिक तंत्र की अनुपयोगिता का ज़िक्र करते हुए कहा कि परमाणु समझौते जेसीपीओए के तहत ईरान के आर्थिक हित पूरे नहीं हुए हैं।

ईरान के संसद सभापति ने इसी तरह पश्चिम एशिया में आतंकवादी गुट दाइश को हराने में ईरान की आईआरजीसी फ़ोर्स की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी के योगदान की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर जनरल सुलैमानी का संघर्ष न होता तो क्षेत्र दाइश के नासूर में फंसा होता। उन्होंने कहा कि ईरान और प्रतिरोध के मोर्चे ने दाइश का मुक़ाबला किया जबकि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प सिर्फ़ नारा लगाते रहे और सब जानते हैं कि दाइश को किसने वजूद दिया।

इस मुलाक़ात में आस्ट्रिया के विदेश मंत्री ने ईरान की संस्कृति व सभ्यता की तारीफ़ करते हुए कहा कि सबकी कोशिश यही होनी चाहिए कि किसी तरह परमाणु समझौते बाक़ी रहे। (MAQ/N)