ईरान की सीमाएं अस्थायी रूप से बंद हैंः विदेश मंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84440-ईरान_की_सीमाएं_अस्थायी_रूप_से_बंद_हैंः_विदेश_मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि कुछ पड़ोसी देशों के साथ इस्लामी गणतंत्र ईरान की सीमाएं अस्थायी रूप से बंद की गई हैं और ऐसा कोरोना वायरस से मुक़ाबले के लिए किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २४, २०२० १५:१४ Asia/Kolkata
  • ईरान की सीमाएं अस्थायी रूप से बंद हैंः विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि कुछ पड़ोसी देशों के साथ इस्लामी गणतंत्र ईरान की सीमाएं अस्थायी रूप से बंद की गई हैं और ऐसा कोरोना वायरस से मुक़ाबले के लिए किया गया है।

सैयद अब्बास मूसवी ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए ईरान में कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में कहा कि जब ईरान में कोरोना वायरस का पता चला तो पड़ोसी देशों को अपने यहां यह वायरस फैलने को लेकर चिंता थी लेकिन यह बात पड़ोसी देशों के बीच लेन-देन में रुकावट का कारण नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान के विदेश मंत्रालय ने अपने दूतावासों के माध्यम से पड़ोसी देशों के उच्चाधिकारियों से परामर्श आरंभ कर दिया है ताकि उन्हें इस बात की ओर से संतुष्ट किया जा सके कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को सीमाओं के पार नहीं जाने दिया जाएगा।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि पड़ोसी देशों के साथ ईरान की सीमाओं की बंदिश अस्थायी है, कहा कि यह क़दम, रोक-थाम के लिए की गई उन कार्यवाहियों में से एक है जो कुछ पड़ोसी देशों ने की हैं। ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस चीन के अलावा इस समय दुनिया के 25 देशों तक पहुंच चुका है जिनमें ईरान, अमरीका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड, दक्षिणी कोरिया, जापान, कनाडा, फ़्रान्स, सऊदी अरब व संयुक्त अरब इमारात जैसे देश भी शामिल हैं। (HN)