ईरान में कोरोना वायरस के फैलने से अमरीका में ख़ुशी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84504-ईरान_में_कोरोना_वायरस_के_फैलने_से_अमरीका_में_ख़ुशी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने लोकतंत्र की रक्षा नामक अमरीकी थिंकटैंक के प्रबंधक की ईरान में कोरोना वायरस के फैलने पर ख़ुशी व्यक्त करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के फैलने से ख़ुशी और लोगों के दुखों को देखकर ख़ुश होना वास्तव में लज्जाजनक और अमानवीय है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २६, २०२० १३:५८ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना वायरस के फैलने से अमरीका में ख़ुशी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने लोकतंत्र की रक्षा नामक अमरीकी थिंकटैंक के प्रबंधक की ईरान में कोरोना वायरस के फैलने पर ख़ुशी व्यक्त करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के फैलने से ख़ुशी और लोगों के दुखों को देखकर ख़ुश होना वास्तव में लज्जाजनक और अमानवीय है।

उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास मूसवी ने बुधवार को एक ट्वीट में अमरीकी संस्था एडीडी के प्रबंधक मार्क डोबोयेट्ज़ को संबोधित करते हुए कहा कि अब आपकी समझ में आ गया कि ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों का कोई प्रभाव नहीं था और उसका प्रभाव कोरोना वायरस से भी कम था।

ज्ञात रहे कि ज़ायोनी लाॅबी एफ़डीडी के प्रमुख ने ईरान में कोरोना वायरस के फैलने पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा था कि ईरान के ग़ैर पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात के लिए कोरोना वायरस का प्रभाव, अमरीका के आर्थिक प्रतिबंधों से अधिक रहा है। (AK)