अमरीका, इन्फ्लोंज़ा से मरने वाले हज़ारों लोगों के बारे में सोचेः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84506-अमरीका_इन्फ्लोंज़ा_से_मरने_वाले_हज़ारों_लोगों_के_बारे_में_सोचेः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने ईरान के आंतरिक मामलों में अमरीकी अधिकारियों के हस्तक्षेपपूर्ण बयानों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीकी अपने देश में हज़ारों लोगों के इन्फ़्लोंज़ा से मारे जाने के बारे में सोचें।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb २६, २०२० १८:१० Asia/Kolkata
  • अमरीका, इन्फ्लोंज़ा से मरने वाले हज़ारों लोगों के बारे में सोचेः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने ईरान के आंतरिक मामलों में अमरीकी अधिकारियों के हस्तक्षेपपूर्ण बयानों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीकी अपने देश में हज़ारों लोगों के इन्फ़्लोंज़ा से मारे जाने के बारे में सोचें।

अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने अपने एक बयान में दावा किया कि अमरीका को इस बात की बहुत चिंता है कि शायद ईरान कोरोना वायरस के बारे में बातें छिपा रहा है।

राष्ट्रपति रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक में इस बात पर बल देते हुए कि देश में काम और उत्पादन को बंद करने के लिए कोरोना को दुश्मनों का हथियार नहीं बनने देना चाहिए, कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि हालिया वर्षों में और अमरीका में 12 हज़ार से 1 लाख लोग इन्फ़्लोंज़ा की वजह से जान की बाज़ी हार गये।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि अमरीका और ईरान के दुश्मन पिछले दो साल के दौरान, प्रतिबंधोमं और प्रोपेगैंडों द्वारा हमेशा से ही देश के उत्पादन और काम में बाधाएं डालने के प्रयास में रहे हैं किन्तु जनता की समझदारी से उनके षड्यंत्र विफल रहे हैं।

राष्ट्रपति रूहानी ने यह बयान करते हुए कि ईरान ने कोरोना वायरस से मुक़ाबले के लिए सख़्त प्रबंध किए हैं, कहा कि जनता और सरकार के समन्वय से कोरोना का असर पर भी ख़त्म हो जाएगा। (AK)