ईरान में कोरोना से अब तक 26 लोगों की मौत
Feb २७, २०२० १३:३२ Asia/Kolkata
ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद 26 हो गयी है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख ने बताया कि देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के 245 मामले सामने आ चुके हैं और इस वायरस से मरने वालों की तादाद 26 हो गयी है।
कियानूश जहान्पूर ने गुरुवार को इरना से बातचीत में कहाः "कल से अब तक कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए बढ़ते लैब टेस्ट के मद्देनज़र, 106 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं और इस दौरान 7 लोगों की मौत हो चुकी है।"
पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला सामने आया और अब यह वायरस चीन के 30 राज्यों और दुनिया के 40 से ज़्यादा देशों में फैल चुका है। (MAQ/N)
टैग्स