ईरान में कोरोना का ज़ोर टूटा, 123 लोगों का सफलतापूर्वक उपचार
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एलान किया हे कि एसे 123 लोग जो कोरोना वायरेस से प्रभावित थे उनका इलाज करके उन्हें अस्पतालों से वापस भेजा जा चुका है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मीडिया प्रभारी "कियानूश जहानपूर" ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस से ईरान में 593 लोग प्रभावित है जिनमें से 43 लोग मौत का शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया प्रभावितों में से 123 को इलाज करके वापस भेजा जा चुका है।
ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस चीन वूहान नगर से पूरी दुनिया में फैला है। कोरोना अबतक चीन के 30 प्रांतों के अतिरिक्त संसार के 59 देशों में फैल चुका है। संसार में 85000 से अधिक लोग कोरोना से प्रभावित बताए जाते हैं जिनमें से 39000 इस वायरस से मुक्ति पा चुके हैं। संसार में अबतक कोरोना से कम से कम 2900 लोग मारे गए हैं। कोरोना से अधिकाशं चीन में मौतें हुई हैं। (QM)