ईरान-गुट पांच धन एक के संयुक्त आयोग की बैठक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i8482-ईरान_गुट_पांच_धन_एक_के_संयुक्त_आयोग_की_बैठक
ईरान और गुट पांच धन एक के प्रतिनिधियों के संयुक्त आयोग की शुक्रवार को वियना में बैठक हुयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २२, २०१६ १५:५२ Asia/Kolkata
  • अब्बास इराक़ची(दाएं से दूसरे) हेल्गा श्मिद (बाएं से दूसरी)  22 अप्रैल 2016 को वियना में ईरान और गुट पांच के संयुक्त आयोग की बैठक में
    अब्बास इराक़ची(दाएं से दूसरे) हेल्गा श्मिद (बाएं से दूसरी) 22 अप्रैल 2016 को वियना में ईरान और गुट पांच के संयुक्त आयोग की बैठक में

ईरान और गुट पांच धन एक के प्रतिनिधियों के संयुक्त आयोग की शुक्रवार को वियना में बैठक हुयी।

 इस बैठक का लक्ष्य जेसीपीओए के क्रियान्वयन के फ़्रेमवर्क पर चर्चा थी।  

इस संयुक्त आयोग में ईरान के प्रतिनिधि अब्बास इराक़ची और गुट पांच धन एक की ओर से प्रतिनिधि हेल्गा श्मिद के बीच ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में चार घंटे तक बातचीत हुयी। यह 16 जनवरी को जेसीपीओए का क्रियान्वयन शुरु होने के बाद से पहली बैठक थी।

इस बैठक में अब्बस इराक़ची और हेल्गा श्मिद ने जेसीपीओए को लागू करने की प्रक्रिया और इस मार्ग में मौजूद रुकावटों तथा ईरान के ख़िलाफ़ पाबंदियां हटने के बारे में चर्चा की।

अब्बास इराक़ची ने इरना को बताया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल, गुट पांच धन एक के कुछ सदस्यों के साथ इस अवसर पर अलग अलग बैठक करेगा। (MAQ/N)