ईरान के बारे में अमरीकी केवल झूठ बोलते हैंः ज़ंगने
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84909-ईरान_के_बारे_में_अमरीकी_केवल_झूठ_बोलते_हैंः_ज़ंगने
ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने अमरीकी सरकार के इस दावे को सफेद झूठ बताया है कि उसने ईरान के लिए दवाओं और खाद्य पदार्थों के आयात को सीमित नहीं किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०२० १३:५७ Asia/Kolkata
  • ईरान के बारे में अमरीकी केवल झूठ बोलते हैंः ज़ंगने

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने अमरीकी सरकार के इस दावे को सफेद झूठ बताया है कि उसने ईरान के लिए दवाओं और खाद्य पदार्थों के आयात को सीमित नहीं किया है।

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि ईरानी जनता अमरीकी झूठ को कभी नहीं भुलाएगी।उन्होंने कहा कि देश की जनता इन दिनों को कभी भूल नहीं सकती।

बीज़न नामदार ज़ंगने ने सोमवार को ब्लूमबर्ग टीवी चैनेल को दिये अपने साक्षात्कार में अमरीका की ओर से ईरान पर विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए प्रतिबंधों की ओर संकेत किया।  उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कि जब ईरान, कोरोना वायरस से मुक़ाबले में लगा हुआ है और देश कठिन परिस्थितियों से गुज़र रहा है अमरीका, ईरानी जनता के विरुद्ध प्रतिबंधों को जारी रखे हुए है।  ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि अमरीका ने ईरानी जनता के विरुद्ध तरह-तरह की समस्याएं उत्पन्न कर रखी हैं अतः इस मामले को भविष्य में अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में ले जाया जाए।

इससे पहले ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने भी कहा था कि संसार को ईरान के विरुद्ध अमरीका के आर्थिक आतंकवाद पर खामोश नहीं बैठना चाहिए।  विदेशमंत्री ज़रीफ़ ने कहा कि इस समय जब ईरानी, कोरोना वायरस से मर रहे हैं अमरीका, ईरान के विरुद्ध ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों को बढ़ा रहा है।