कोरोना वायरस का ख़तरा, वरिष्ठ नेता ने दिया अहम निर्देश
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने कोरोना वायरस से मुक़ाबले और उसकी रोकथाम के लिए अधिक कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
वरिष्ठ नेता ने गुरुवार की रात चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल मुहम्मद बाक़िरी के नाम के एक आदेश में कोरोना वायरस से मुक़ाबले के संबंध में सशस्त्र सेना द्वारा जनता की सेवाओं की सराहना करते हुए इस ख़तरनाक वायरस की अधिक से अधिक रोकथाम के लिए एक उपचारिक और चिकित्सकीय केन्द्र की परिधि में इन सेवाओं को सुव्यवस्थित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
वरिष्ठ नेता ने कहा कि कुछ साक्ष्यों के आधार पर इसके बायोलाजिकल हमले की संभावना है, इसीलिए यह कार्यवाही को बायोलाजिकल रक्षा अभ्यास के आयाम से भी संपन्न होना चाहिए ताकि राष्ट्रीय शक्ति और क्षमता में वृद्धि हो।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने इस बात पर बल देते हुए कि उपचार का यह केन्द्र सशस्त्र सेनाओं और संस्थाओं की ज़िम्मेदारी विभाजित करेगा, यह केन्द्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ पूर्ण समन्वय से काम करे।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने अंत में कहा कि आशा है कि ईश्वरीय मार्गदर्शन और हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम के समर्थन से ईरानी राष्ट्र हमेशा सफल रहेगा और सुरक्षा तथा स्वास्थ्य से संपन्न होगा। (AK)