कोरोना से मुक़ाबले के लिए क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समन्वय आवश्यक हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i85110-कोरोना_से_मुक़ाबले_के_लिए_क्षेत्रीय_व_अंतर्राष्ट्रीय_समन्वय_आवश्यक_हैः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कोरोना वायरस के फैलाव से मुक़ाबले के लिए सभी लोगों की आवश्यकता की ओर संकेत करते हुए राष्ट्रों के विरुद्ध अमरीका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों की समाप्ति और पड़ोसी देशों के बीच संयुक्त स्वास्थ्य प्रोटोकोल के गठन की आवश्यकता पर बल दिया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १४, २०२० २२:४३ Asia/Kolkata
  • कोरोना से मुक़ाबले के लिए क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समन्वय आवश्यक हैः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कोरोना वायरस के फैलाव से मुक़ाबले के लिए सभी लोगों की आवश्यकता की ओर संकेत करते हुए राष्ट्रों के विरुद्ध अमरीका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों की समाप्ति और पड़ोसी देशों के बीच संयुक्त स्वास्थ्य प्रोटोकोल के गठन की आवश्यकता पर बल दिया।

डाक्टर हसन रूहानी ने दुनिया के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के नाम कोरोना वायरस के फैलाव और इसके वैश्विक महामारी में बदलने की ओर संकेत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ईरान गंभीर रुकावटों और सीमित्ताओं का सामना कर रहा है जो दो सालो के अमरीकी सरकार व्यापक ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों, अधिक से अधिक दबाव की नीति और उल्लंघनों का परिणाम है।

राष्ट्रपति रूहानी ने यह बयान करते हुए कि इस संकट को कोई देश अकेले नियंत्रित नहीं कर सकता, कहा कि ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों और इन प्रतिबंधों का विरोधी कंपनियों और नागरिकों द्वारा अनुसरण करना, न केवल ग़ैर क़ानूनी और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के विरुद्ध है बल्कि अमानवीय और अनैतिक है।

राष्ट्रपति रूहानी ने यह बयान करते हुए कि कोरोना को पराजित करना, एक अंतर्राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी है, दुनिया के अनेक राष्ट्राध्यक्षों के नाम अपने पत्र में संबोधित करते हुए कहा कि एसी कार्यवाहियां अंजाम दी जानी चाहिए ताकि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 की परिधि में सभी देशों को अपने वचनों पर अमल करने ईरानी जनता के विरुद्ध अमरीका के ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों और अमरीका के आर्थिक आतंकवाद से मुक़ाबला करने का मौक़ा मिले। (AK)