ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध की रूस ने फिर की निंदा
रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके मांग की है कि कोरोना वायरस के कारण ईरान की स्थिति के दृष्टिगत उसके विरुद्ध लगे अमरीकी प्रतिबंध हटाए जाएं।
रूस के विदेशमंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि हम अमरीकी सरकार से मांग करते हैं कि वह तत्काल ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाए। रूस के विदेशमंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वर्तमान समय में करोड़ो ईरानी एसी परिस्थितियों में रह रहे हैं जिसमें वे अमरीकी प्रतिबंधों के कारण दवाओं से वंचित होते जा रहे हैं। इस बयान के अनुसार ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंध, गहरी चिंता का कारण बनते जा रहे हैं।
अपने बयान में रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इन परिस्थितियों में कि जब कोरोना वायरस हर ओर फैलता जा रहा है कहा कि यह कोई बदला लेने का समय नहीं है विशेषकर इसलिए क्योंकि अमरीकी कार्यवाहियां केवल वर्चस्ववाद के आधार पर की गई हैं। इससे पहले ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने अमरीकी क्रियाकलापों की आलोचना करते हुए कहा था कि डोनाल्ड ट्रम्प, कीना रखने वाले इंसान की तरह कोरोना वायरस से संघर्ष में ईरानियों के मार्ग में बाधा बने हुए हैं।