ईरान में 103 वर्ष की महिला को मिली कोरोना से मुक्ति
Mar १८, २०२० ०९:४६ Asia/Kolkata
कोरोना वायरस से प्रभावित 103 वर्ष की एक महिला ने ईरान में कोरोना वायरस को परास्त कर दिया।
ईरान के सेमनान प्रांत के स्वास्थय अधिकारी नवेद दानाई ने बताया है कि 103 वर्ष की एक महिला, जो कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाली सबसे अधिक आयु वाली महिला थी, कोरोना को परास्त करके अस्पताल से वापस घर चली गई।
इससे पहले 91 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति को भी दक्षिणपूर्वी ईरान के बम नगर के एक अस्पताल से छुट्टी देदी गई जो कोरोना से प्रभावित था। ईरान के स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार देश में 16169 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हुए थे जिनमें से 5389 लोग उपचार के बाद अस्पताल से वापस चले गए।
टैग्स