आईएईए ईरान में स्वतंत्रता से काम कर सकता है, ईरान
अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रतिनिधि ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव के बावजूद ईरान में आईएईए के निरीक्षकों की गतिविधियां जारी रह सकती हैं सिवाय यह कि स्वंय आईएईए अपनी गतिविधियां रोकने का फैसला करे।
काज़िम ग़रीबाबादी ने इस बात पर बल देते हुए कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम की पारदर्शिता, निरीक्षण और जांच पर निर्भर नहीं है बल्कि उसकी वजह ईरान की बुनियादी नीतियां हैं कहा कि यह पारदर्शिता जांच और निरीक्षण के बिना भी जारी रहेगी।
याद रहे परमाणु वैज्ञानिकों की पत्रिका ने अपने एक लेख में कोरोना वायरस के फैलाव का उल्लेख करते हुए दावा किया था कि इससे ईरान में परमाणु कार्यक्रम की ओर से चिंता पैदा हो रही है।
यह एेसी दशा में है कि आईएईए अपनी 16 रिपोर्टों में इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है। Q.A.