ईरान के लिए अमरीका की मदद, इतिहास का सबसे बड़ा झूठ
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का कहना है कि अमरीका जो यह कह रहा है कि वह कोरोना वायरस से मुक़ाबले के लिए ईरान की मदद करने को तैयार हे, इतिहास का सबसे बड़ा झूट है।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने सोमवार को मंत्रीमंडल की बैठक में कोरोना वायरस से मुक़ाबले के लिए ईरान की मदद पर आधारित अमरीकी अधिकारियों के दावों की ओर संकेत किया और कहा कि ईरान की जनता की ओर से लगाए गये ग़ैर क़ानूनी, अत्याचारपूर्ण और आतंकवादी प्रतिबंधों ने जनता की समस्याओं को बढ़ा दिया है।
डाक्टर रूहानी ने कहा कि अमरीकी यदि ईरान की मदद करना चाहते हैं तो उन्हें तेल की बिक्री, बैंकिंग आदान प्रदान, दवाओं, खाद्य पदार्थों तथा मूलभूत सामानों के आने जाने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ईरानियों की गतिविधियों के मार्ग से हट जाएं।
राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार बल दिया कि अमरीका, ईरान और पश्चिमी एशियाई क्षेत्र में आतंकवाद के सबसे अपराध के ज़िम्मेदार हैं, कहा कि इन हालात में, अमरीकियों की सोच और उनके आतंकवादी और ग़लत विचारों का आधार दुनिया के सामने सबसे अधिक स्पष्ट हो गया है।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरानी जनता और अधिकारी आपसी सहयोग, समन्वय और एक साथ रहकर कठिन दिनों को गुज़ार लेंगे, कहा कि दुनिया, चिकित्सा और विज्ञान के क्षेत्र में ईरानी और इस्लामी संस्कृति की ऋणि है। (AK)