ईरान में ग्यारह हज़ार से अधिक लोग कोरोना वायरस से रोगमुक्त
Mar २७, २०२० १५:०४ Asia/Kolkata
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक ग्यारह हज़ार से अधिक लोग कोरोना वायरस से रोगमुक्त हो चुके हैं।
स्वास्थ मंत्रालय के प्रवक्ता कियानूश जहानपूर ने शुक्रवार को बताया कि अबतक 11133 लोग कोरोना से रोगमुक्त होकर अस्पतालों से जा चुके हैं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि ईरान में 32 हज़ार 332 लोग कोरोना वायरस से ग्रस्त हुए हैं। जहानपूर का कहना था कि पूरे देश में कुल 2378 लोग कोरोना के कारण अपनी जान से हाथ गंवा चुके हैं।
स्वास्थ मंत्रालय के प्रवक्ता कियानूश जहानपूर ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के कारण 144 लोगों की मौत हुई है।
टैग्स