ईरान में ग्यारह हज़ार से अधिक लोग कोरोना वायरस से रोगमुक्त
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i85569-ईरान_में_ग्यारह_हज़ार_से_अधिक_लोग_कोरोना_वायरस_से_रोगमुक्त
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक ग्यारह हज़ार से अधिक लोग कोरोना वायरस से रोगमुक्त हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २७, २०२० १५:०४ Asia/Kolkata
  • ईरान में ग्यारह हज़ार से अधिक लोग कोरोना वायरस से रोगमुक्त

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक ग्यारह हज़ार से अधिक लोग कोरोना वायरस से रोगमुक्त हो चुके हैं।

स्वास्थ मंत्रालय के प्रवक्ता कियानूश जहानपूर ने शुक्रवार को बताया कि अबतक 11133 लोग कोरोना से रोगमुक्त होकर अस्पतालों से जा चुके हैं।  उन्होंने पत्रकारों को बताया कि ईरान में 32 हज़ार 332 लोग कोरोना वायरस से ग्रस्त हुए हैं।  जहानपूर का कहना था कि पूरे देश में कुल 2378 लोग कोरोना के कारण अपनी जान से हाथ गंवा चुके हैं।

स्वास्थ मंत्रालय के प्रवक्ता कियानूश जहानपूर ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के कारण 144 लोगों की मौत हुई है।