दुनिया ने कोरोना से मुक़ाबले में ईरान का लोहा मान लियाः रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि कोविड-19 बीमारी के बारे में ईरान के स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्री ने जो रिपोर्ट पेश की है वह इस बीमारी के उपचार की दृष्टि से ईरान अच्छी पोज़ीशन में है।
राष्ट्रपति रूहानी ने रविवार को मंत्रीमंडल की बैठक में कहा कि देश के बहुत से प्रांत, कोरोना संकट के चरम से गुज़र चुके हैं।
उनका कहना था कि दूसरे देशों यहां तकि पश्चिमी और यूरोपी देशों की तुलना में ईरान के बारे में रिपोर्टें और आंकड़ें यह दर्शाते हैं कि ईरान में स्थिति बहुत अच्छी है।
राष्ट्रपति रूहानी ने बल दिया कि ईरान उपचार, अस्पतालों, संसाधनों, उपकरणों, मृत्युदर में कमी और माहिर डाक्टरों और विशेषज्ञों के संबंध में अच्छी क्षमताओं से संपन्न है।
राष्ट्रपति रूहानी ने प्रतिबंधों का शिकार देश की स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि देश की जनता और चिकित्सकों ने हमेशा गर्व से सिर ऊंचा किया और इन हालात में कोरोना से मुक़ाबला करके देश का संचालन किया।
राष्ट्रपति रूहानी ने यह बयान करते हुए कि ईरान को कोरोना के बाद के हालात के लिए स्वयं को तैयार करना चाहिए, कहा कि ईरान का मूल सिद्धांत, उत्पादन और जनता का स्वास्थ्य और सुरक्षा है। (AK)