ईरान में कोरोना से जंग, 6 करोड़, 10 लाख लोगों की स्क्रिनिंग
ईरान में कोरोना से संघर्ष के राष्ट्रीय आयोग के सचिव ने पूरे देश में 6 करोड़ दस लाख लोगों के कोरोना टेस्ट की सूचना दी है।
हमीद रज़ा जमशेदी ने रविवार की रात कहा कि दुनियाभर में कोरोना बीमारी की स्क्रिनिंग की योजना का अतीत नहीं मिलता। उनका कहना था कि दूसरे देशों ने चिकित्सा और सोशल डिस्टेन्सिंग पर अच्छी तरह अमल किया लेकिन व्यक्तिगत रूप से लोगों का चेकअप केवल ईरान में ही हुआ है।
श्री जमशेदी ने कहा कि अब ईरान के अस्पतालों में कोरोना टेस्ट के लिए आने वालों की संख्या में कमी हो गयी है। उनका कहना था कि स्क्रिनिंग की प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक 17 हज़ार केन्द्र बनाए गये जिसमें लगभग पांच हज़ार लोग एडमिट हैं।
उनका कहना था कि कोरोना टेस्ट और लोगों से संपर्क की योजना की वजह से कोरोना बीमारी के बारे में लोगों की मानसिक परेशानियों में कमी हुई है। उनका कहना था कि ईरान में एक लाख 40 हज़ार बेड वाले अस्पताल और एक हज़ार अस्पताल हैं जो कोरोना के 40 हज़ार मरीज़ों के लिए विशेष किए गये हैं जिनमें से अब तक ज़्यादातर ख़ाली हैं। (AK)