कोरोना से मुक़ाबले में सेना की भूमिका सराहनीयः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i85744-कोरोना_से_मुक़ाबले_में_सेना_की_भूमिका_सराहनीयः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कोरोना का मुक़ाबला करने में देश की सशस्त्र सेनाओं की भूमिका की प्रशंसा की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०१, २०२० १७:०३ Asia/Kolkata
  • कोरोना से मुक़ाबले में सेना की भूमिका सराहनीयः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कोरोना का मुक़ाबला करने में देश की सशस्त्र सेनाओं की भूमिका की प्रशंसा की है।

देश में कोरोना वायरस का मुक़ाबला करने के बारे में ईरान की सशस्त्र सेनाओं की भूमिका के बारे में सशस्त्र बलों के प्रमुख मेजर जनरल मुहम्मद बाक़ेरी की रिपोर्ट के जवाब में राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि इन संवेदनशील परिस्थितियों में सशस्त्र सेना की कार्यवाहिंया प्रशंसनीय हैं।  उन्होंने कहा कि हम इन प्रयासों की सराहना करते हैं।  ईरान में जैसे ही कोरोना से प्रभावित पहले व्यक्ति का पता चला उसी समय से देश की सशस्त्र सेना ने इसकी रोकथाम के लिए अपनी कार्यवाहियां आरंभ कर दी थीं।

ज्ञात रहे कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने 12 मार्च को आदेश जारी करके सशस्त्र सेना के प्रमुख मेजर जनरल मुहम्मद बाक़ेरी से कोरोना को रोकने के उद्देश्य से एक बड़े स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना को कहा था।  इस आदेश के बाद इमाम रज़ा स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की गई जिसकी पहली बैठक 13 मार्च को तेहरान में आयोजित की गई थी।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अबतक देश में 47593 लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं जिनमें से 15473 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।  ईरान में कोरोना से अबतक 3036 मर चुके हैं।