कोरोना पर नकेल, छह फ़ील्ड अस्पताल तैयार, बायोलाजिकल सैन्य अभ्यास भी जारी
आईआरजीसी ने कोरोना वायरस का मुक़ाबला करनेक लिए ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में छह फ़ील्ड अस्पताल बनाए हैं।
आईआरजीसी की थल यूनिट के नजफ़े अशरफ़ नामक हेडक्वाटर के कमान्डर का कहना है कि कोरोना वायरस का मुक़ाबला करने के लिए ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में छह फ़ील्ड असप्ताल स्थापित कर दिए गये हैं।
आईआरजीसी के सीनियर कमान्डर मुहम्मद नज़र अज़ीमी ने हमदान प्रांत में बायोलाॅजिकल रक्षा अभ्यासों के दौरान कहा कि आईआरजीसी ने कोरोना वायरस के फैलाव के आरंभ से ही ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की मदद के लिए अपनी समस्त क्षमताओऔं और योग्यताओं को लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आईआरजीसी के मेडिकल स्टाफ़ के साथ साथ आईआरजीसी के रिटायर्ड हो जाने वाले डाक्टरों और चिकित्सा विशेषज्ञों को भी देश के विभिन्न प्रांतों में कोरोना के मरीज़ों का उपचार करने के लिए लगा दिया गया है।
बायोलाॅजिकल रक्षा अभ्यास ईरान के पश्चिमी प्रांतों हमदान, ईलाम और किरमानशाह में रविवार को आरंभ हुईं। (AK)