ईरान में 24 हज़ार ठीक हुए जबकि 60500 लोग कोरोना से प्रभावित
Apr ०६, २०२० १४:५२ Asia/Kolkata
ईरान में 24000 से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं।
इराक़ के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस वायरस से ठीक होने की प्रक्रिया में तेज़ी आयी है और रिपोर्ट मिलने तक 24 हज़ार 236 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके थे।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानूश जहान्पूर ने पत्रकारों को बताया कि कोरोना से संक्रमित होने वालों की तादाद 60 हज़ार 500 है जबकि मरने वालों की तादाद 3739 हो चुकी है।
ईरान सरकार, सशस्त्र बल की मदद से पूर्व रोकथाम और इलाज के साथ साथ, जनता के सभी वर्ग के सहयोग से संक्रमित मरीज़ों का पता लगाने व मरीज़ से संपर्क करने वालों की पहचान करने में जुटी हुयी और क्वारंटीन में रखने वालों और संक्रमित लोगों को तेज़ी से अलग कर रही है। (MAQ/N)
टैग्स