ईरान में कोरोना वायरस से मुक्ति पा चुके हैं 35465 लोग
ईरान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के ठीक होने में तेज़ी आती जा रही है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना से संक्रमित 35465 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मीडिया प्रभारी ने शुक्रवार को बताया है कि पिछले 24 घण्टों के दौरान ईरान में 1972 लोग कोरोना से प्रभावित पाए गए। कियानूश जहानपूर ने बताया कि इस प्रकार से देश में कोविड-19 के मरीज़ों की संख्या 68192 हो गई है। ईरान में पिछले 24 घण्टों के दौरान कोरोना के कारण 122 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे। इस प्रकार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4232 हो गई है।
ज्ञात रहे कि शुक्रवार शाम को मिलने वाली रिपोर्ट के अुनसार इस समय विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 160600 हो गई है। संसार में 96000 से अधिक लोग कोरोना के कारण मारे गए हैं। विश्व के 362000 इंसान कोरोना से मुक्ति पाकर अस्पतालों से वापस जा चुके हैं।