ईरान ने मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी को मनोनीत किए जाने का समर्थन किया
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इराक़ में मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी को नया प्रधानमंत्री मनोनीत किए जाने का स्वागत किया है।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने इराक़ में मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी को देश का नया अंतिरम प्रधानमंत्री मनोनीत किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि ईरान ने हमेशा इराक़ की संप्रभुता, अखंडता का सम्मान और लोकतंत्र की मज़बूती का समर्थन किया है।
उन्होंने कहा कि ईरान समझता है कि देश की समस्याओं को समस्त राजनैतिक गुटों के आपसी सहयोग और सलाह तथा सहमति द्वारा ही हल किया जा सकता है।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि निसंदेह इराक़ में जनता और धार्मिक नेतृत्व की मांगों को पूरा करने के लिए समस्त इराक़ी गुटों और राजनेताओं की सहमति आवश्यक है।
सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि एक मज़बूत और स्थिर इराक़, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमेशा प्रभावी रहा है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अतीत की भांति इराक़ी जनता और सरकार के साथ हर प्रकार के सहयोग के लिए तैयार है ताकि वह हर प्रकार की समस्याओं को पार कर ले और जनता तथा धार्मिक नेतृत्व को पूरा कर सके। (AK)