कोरोना वायरस से मुक़ाबले में ईरान को मिली दो और कामयाबी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i86226-कोरोना_वायरस_से_मुक़ाबले_में_ईरान_को_मिली_दो_और_कामयाबी
ईरानी विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के रोगियों को आर्टिफिशियल तरीक़े से सांस देने वाली मशीन तैयार कर ली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १३, २०२० १६:३३ Asia/Kolkata
  • कोरोना वायरस से मुक़ाबले में ईरान को मिली दो और कामयाबी

ईरानी विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के रोगियों को आर्टिफिशियल तरीक़े से सांस देने वाली मशीन तैयार कर ली है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, आर्टिफिशियल तरीक़े से सांस देने वाली मशीन बनाने में तेहरान विश्वविद्यालय और पॉलिमर एवं पेट्रोकेमिकल अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों ने एक दूसरे का सहयोग किया है। मशीन बनाने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि वह इस मशीन की तैयारी के आसान और सरल विधि को खुले स्रोत के तौर पर पेश करेंगे, ताकि कोई भी इस क्षेत्र की जानकारी रखने वाला व्यक्ति इसे अपने इलाक़े के रोगियों के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सके।

दूसरी ओर एक अन्य सफलता में, अमीर-कबीर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा तेहरान में विकसित एक पल्स ऑक्सीमीटर प्रणाली को विकसित किया है। पीओ-मेड-19 के व्यापारिक नाम के साथ बनाए गए इस  सिस्टम के माध्यम से दिल की धड़कन और रक्त ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाने के लिए उंगली पर आधारित डेटा का उपयोग किया जा सकेगा, साथ ही साथ इस मशीन के ज़रिए रोगी की सामान्य स्थिति के बारे में डॉक्टर आसानी से जान सकेंगे।

इस प्रणाली का उपयोग कोरोना वायरस के दौरान, कोरंटाइन और सोशल डिस्टेंसिंग की योजना के दौरान कोरोना की पहचान और स्क्रीनिंग में इस्तेमाल होने वाले आम थर्मल डिटेक्टर से अधिक प्रभावी सिद्ध होगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी के ग़ैर-क़ानूनी प्रतिबंधों के दौरान यह दोनों उपकरण ईरान के चिकित्सा क्षेत्र की आवश्यकताओं की काफ़ी हद तक पूरी करने में अहम रोल अदा करेंगे। (RZ)