ईरान में कोरोना से अड़तालीस हज़ार मरीज़ो को मिली मुक्तिः जहानपूर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i86249-ईरान_में_कोरोना_से_अड़तालीस_हज़ार_मरीज़ो_को_मिली_मुक्तिः_जहानपूर
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या 74877 हो चुकी है जबकि 48129 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १४, २०२० १२:०७ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना से अड़तालीस हज़ार मरीज़ो को मिली मुक्तिः जहानपूर

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या 74877 हो चुकी है जबकि 48129 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मीडिया प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि ईरान में पिछले 24 घण्टों के दौरान 1574 लोग कोविड-19 का शिकार हुए हैं।  उन्होंने कहा कि पिछले 24 घण्टों के दौरान देश में कोरोना के 98 बीमार, मौत का शिकार हुए हैं।  कियानूश जहानपूर ने कहा कि कोरोना से मरने वालों की संख्या दो अंको में पहुंची है।  उन्होंने बताया कि ईरान में अबतक कोरोना के कारण 4638 लोग मारे जा चुके हैं।  ज्ञात रहे कि ईरान में सशस्त्र सेना के सहयोग से कोरोना वायरस से मुक़ाबला युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है जिससे लगभग बीस लाख लोग प्रभावित हुए हैं।  विश्व में एक लाख बीस हज़ार लोग कोरोना के कारण इस दुनिया से चल बसे।  संसार में कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या लगभग चार लाख सत्तावन हज़ार है।