ईरान में घट रही है कोरोना से मरने वालों की संख्या
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i86288-ईरान_में_घट_रही_है_कोरोना_से_मरने_वालों_की_संख्या
ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०२० १२:४५ Asia/Kolkata
  • ईरान में घट रही है कोरोना से मरने वालों की संख्या

ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही है।

पिछले 24 घण्टों के दौरान ईरान में कोरोना वायरस या कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा घटकर 94 पहुंचा है।  पिछले तीन दिनों से यह आकंड़ा तीन डिजिट से कम होकर दो डिजिट में पहुंच चुका है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 49 हज़ार 933 हो चुकी है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मीडिया प्रभारी कियानूश जहानपूर ने पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घण्टों के दौरान देश में 1512 लोग कोरोना से संक्रमित हुए।  इस प्रकार ईरान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76 हज़ार 389 हो गई है।  उन्होंने पिछले 24 घण्टों के दौरान कोरोना से मरने वालें 94 लोगों की ओर संकेत करते हुए बताया कि देश में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 4777 हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को संसार में कोरोना से प्रभावित होने वालों की तादाद बीस लाख को पार कर चुकी है।  एक लाख 27 हज़ार से अधिक लोग संसार में कोरोना से संक्रमित होकर इस दुनिया को विदा कर चुके हैं।