शत्रुओं के मुक़ाबले में ईरानी सेना चट्टान की भांति हैः अब्दुर्रहीम सफ़वी
ईरान के सेना प्रमुख मेजर जनरल सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी ने का कहना है कि देश की सेना को जनता का जितना समर्थन हासिल है वह प्रशसंनीय है।
ईरान के सेना प्रमुख ने कहा है कि मैं ईरानी जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि शत्रु के मुक़ाबले में देश की सशस्त्र सेना पर्वत की तरह है। उन्होंने कहा कि हमारी जतना देश की जनता के लिए सहानुभूति रखती है।
मेजर जनरल सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी ने शुक्रवार की सुबह सेना दिवस के अवसर कहा कि दुनिया में किसी भी देश की सेना को अपने देश की जनता का इतना समर्थन हासिल नहीं है जितना ईरानी सेना को प्राप्त है। उन्होंने बताया कि सेना के ग्यारह हज़ार जवान इस समय देश के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर कोरोना से मुक़ाबले में जनता की सेवा कर रहे हैं। ईरान के सेना प्रमुख ने बताया कि सेना, देश के विभिन्न क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है। उनका कहना था कि वर्तमान समय में ईरान की सेना में वह क्षमता पैदा हो चुकी है कि वह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिकाएं निभा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के आदेश पर 17 अप्रैल को देश में सेना दिवस के रूप में घोषित किया गया।