ईरान में कोरोना की ताज़ा पोज़ीशन, 59000 से ज़्यादा हुए ठीक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i86479-ईरान_में_कोरोना_की_ताज़ा_पोज़ीशन_59000_से_ज़्यादा_हुए_ठीक
ईरान में करोना वायरस से ठीक होने वालों की तादाद 59000 को पार कर गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २०, २०२० १२:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना की ताज़ा पोज़ीशन, 59000 से ज़्यादा हुए ठीक

ईरान में करोना वायरस से ठीक होने वालों की तादाद 59000 को पार कर गयी है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मरीज़ों में अब तक 59 हज़ार 273 लोग ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कियानूश जहान्पूर ने सोमवार को प्रेस कान्फ़्रेंस में ईरान में कोरोना वायरस के मरीज़ों के ताज़ा आंकड़े के बारे में बताया कि पिछले चौबीस घंटों में 1294 नए केस सामने आए हैं और अब तक देश में 83 हज़ार 505 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।

कियानूश जहान्पूर ने इसी तरह बताया कि पिछले चौबीस घंटे में इस वायरस से 91 लोगों की मौत हुयी है। इस तरह कोरोना वायरस से अब तक ईरान में मरने वालों की कुल तादाद 5209 हो चुकी है।

दुनिया में अब तक लगभग 25 लाख लोग कोरोना वायरस की चपेट आ चुके हैं, जिसमें कम से कम 1 लाख 65 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 35 हज़ार से ज़्यादा लोग इससे ठीक हो चुके हैं।(MAQ/N)