ईरान के सैटलाइट ने सिग्नल भेजा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i86563-ईरान_के_सैटलाइट_ने_सिग्नल_भेजा
ईरान की आईआरजीसी फ़ोर्स के एरोस्पेस फ़ोर्स के कमान्डर जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने आज स्पेस में बहुआयामी सैटलाइट के भेजे जाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘नूर’ सैटलाइट के लॉन्च होने के आरंभिक मिनटों में ही ज़ाहेदान और चाबहार स्टेशन को सिग्नल मिले।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २२, २०२० १७:०६ Asia/Kolkata
  • ईरान के सैटलाइट ने सिग्नल भेजा

ईरान की आईआरजीसी फ़ोर्स के एरोस्पेस फ़ोर्स के कमान्डर जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने आज स्पेस में बहुआयामी सैटलाइट के भेजे जाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘नूर’ सैटलाइट के लॉन्च होने के आरंभिक मिनटों में ही ज़ाहेदान और चाबहार स्टेशन को सिग्नल मिले।

इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी ने नूर नामक ईरान का यह पहला सैन्य उपग्रह बुधवार की सुबह क़ासिद नामक सैटेलाइट कैरियर के माध्यम से प्रक्षेपित किया जो धरती की कक्षा में 425 किलो मीटर की दूरी पर पहुंच कर स्थापित हो गया है। इस उपग्रह का प्रक्षेपण ईरान के केंद्रीय मरुस्थल दश्ते कवीर से किया गया।

जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने संवाददाता से इंटरव्यू में बताया कि ज़मीन के चक्कर लगाने के बाद नूर सैटलाइट ने देश के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित स्टेशन को दुबारा सिग्लन भेजा।

उन्होंने कहा कि ज़मीन और सैटलाइट पर लगे कैमरे से भेजी गयी तस्वीर में सैटलाइट कैरियर के अलग होने और उसके विभिन्न फ़ेज़ के अपना काम करने का पता चलता है। जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान देश के किसी भी बिन्दु से जब चाहेगा सैटलाइट को ज़मीन की कक्षा में पहुंचा देगा।(MAQ/N)