ईरान में 65000 के क़रीब हुए ठीक, कोरोना की रफ़्तार हुयी धीमी
ईरान में करोना वायरस से ठीक होने वालों की तादाद 65000 के क़रीब पहुंच गयी है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मरीज़ों में 64 हज़ार 843 लोग ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कियानूश जहान्पूर ने गुरुवार को प्रेस कान्फ़्रेंस में, ईरान में कोरोना वायरस के मरीज़ों के ताज़ा आंकड़े के बारे में बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1030 नए केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 87 हज़ार 26 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं।
इसी तरह उन्होंने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 90 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुयी है।
इस तरह कोरोना वायरस से अब तक ईरान में मरने वालों की कुल तादाद 5481 हो चुकी है।
दुनिया में अब तक 26 लाख 61 हज़ार 504 लोग कोरोना वायरस की चपेट आ चुके हैं, जिसमें कम से कम 1 लाख 85 हज़ार 504 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लाख 30 हज़ार 727 लोग ठीक हो चुके हैं। (MAQ/N)