ईरान में 25 अप्रैल से शुरू होगा पवित्र रमज़ान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i86612-ईरान_में_25_अप्रैल_से_शुरू_होगा_पवित्र_रमज़ान
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि ईरान में शनिवार को पवित्र रमज़ान की पहली तारीख़ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २४, २०२० १०:०३ Asia/Kolkata
  • ईरान में 25 अप्रैल से शुरू होगा पवित्र रमज़ान

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि ईरान में शनिवार को पवित्र रमज़ान की पहली तारीख़ है।

वरिष्ठ नेता आयतुल्लहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई के कार्यालय ने गुरूवार की रात यह घोषणा की है कि शुक्रवार 25 अप्रैल 2020 को पवित्र रमज़ान की पहली तारीख़ होगी।

इसी बीच आयतुल्लाह सीस्तानी के कार्यालय ने भी एलान किया है कि शुक्रवार को शाबान महीने का अन्तिम दिन है और शनिवार 25 अप्रैल 2020 को पवित्र रमज़ान-1441 हिजरी क़मरी की पहली तारीख़ है।

ज्ञात रहे कि कवुैत तथा संयुक्त अरब इमारात जैसे कुछ देशों में शुक्रवार 24 अप्रैल से पवित्र रमज़ान शुरू हो गया है।