ईरान में 69000 से अधिक लोग हुए कोरोना मुक्तः जहानपूर
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐलान किया है कि ईरान में अबतक 69 हज़ार 657 लोग कोरोना से मुक्ति पा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कियानूश जहानपूर ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घण्टों के दौरान देश में कोरोना के कारण 60 लोग मौत का शिकार हुए जबककि इसी दौरान 1153 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 5 हज़ार 710 हो चुकी है। जहानपूर ने यह भी बताया कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस समय संसार में कोरोना वायरस से प्रभावितों की संख्या लगभग तीस लाख हो चुकी है जिनमें कम से कम दो लाख लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। विश्व में आठ लाख 39 हज़ार लोग कोरोना से छुटकारा पाकर अस्पतालों से जा चुके हैं।