यमन की सीमाओं और बंदरगाहों की सुरक्षा बहुत ज़रूरी हैः ज़रीफ़
विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि यमन की सहायता के लिए इस देश की सीमाओं और बंदरगाहों की सुरक्षा ज़रूरी है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के बात करतेे हुए ईरान के विदेशमंत्री ने यह बात कही है। उनका कहना है कि यमन की जनता तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए यह आवश्यकत है कि इस देश की सारी बंदरगाहों और वहां की सीमाओं को सुरक्षित बनाया जाए।
जवाद ज़रीफ़ ने एंटोनियो गुटेरस से टेलिफोनी वार्ता में कहा कि यमन संकट का समाधान किसी भी स्थिति में सैनिक मार्ग से संभव नहीं है। उनका कहना था कि स्थाई युद्धविराम ही यमन संकट के समाधान के उद्देश्य से की जाने वाली कूटनीतिक वार्ता की भूमिका है। राष्ट्रसंघ के महासचिव ने ईरान की ओर से यमन में युद्धविराम कराए जाने के प्रयासों की सराहना करते हुए यमन संकट के समाधान हेतु कूटनैतिक वार्ता का स्वागत किया। इसी बीच यमन के सशस्त्र बल के प्रवक्ता ने सऊदी गठबंधन की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रहने की सूचना दी है। यहया सरी ने बताया है कि सऊदी गठबंधन ने यमन के 5 प्रांतों में विभिन्न जगहों पर 29 बार हवाई हमले करके युद्ध विराम का उल्लंघन किया है।