बीमार सपने अपने दिमाग़ से निकाल दे अमरीकाः जवाद ज़रीफ़
ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीकी अधिकारियों को सलाह दी कि वह इस्लामी गणतंत्र ईरान पर दबाव और बढ़ाने के बीमार सपने देखना बंद कर दें।
जवाद ज़रीफ़ ने परमाणु समझौते में अमरीका के वापस लौटने की रिपोर्टों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पेयो और उनके बास ट्रम्प ने दो साल पहले परमाणु समझौते से अमरीका के बाहर निकलने का एलान किया उन्हें उम्मीद थी कि इस तरह ईरान को झुकने पर मजबूर कर ले जाएंगे।
जवाद ज़रीफ़ ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर लिखा कि ईरान को झुकाने की अमरीका की यह कोशिश तो फ़ेल हो गई और इस भीषण नाकामी के बाद अब पोम्पेयो परमाणु समझौते में वापस आना चाहते हैं।
जवाद ज़रीफ़ ने अमरीकी अधिकारियों को संबोधित करते हुए लिखा कि बीमार सपने देखना बंद कीजिए अपने रास्ते और भविष्य का फ़ैसला ईरानी राष्ट्र ख़ुद करेगा।