प्रतिबंधों के बावजूद, हम अपने पैरों पर खड़े हैंः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i86786-प्रतिबंधों_के_बावजूद_हम_अपने_पैरों_पर_खड़े_हैंः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि कोरोना की हालत में और अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों के बावजूद ईरान अपने पैरों पर खड़ा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २९, २०२० ०१:०१ Asia/Kolkata
  • प्रतिबंधों के बावजूद, हम अपने पैरों पर खड़े हैंः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि कोरोना की हालत में और अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों के बावजूद ईरान अपने पैरों पर खड़ा है।

राष्ट्रपति रूहानी ने मंगलवार की रात समाजिक मामलों के विशेषज्ञों, मनोचिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में कहा कि आज पूरी दुनिया को कोरोना वायरस का सामना है।

उनका कहना था कि कोरोना के हालात में ईरान जैसे देश भी हैं जिन्हें प्रतिबंधों का सामना है और वह अपने पैरों पर खड़ा है, कोई घटक भी नहीं है कि उसकी मदद करे, उसका घटक केवल उसका अपना राष्ट्र है। 

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि प्रतिबंध कोई साधारण बात नहीं है, ईरान को वर्षों से विशेषकर हालिया दो वर्षों के दौरान कड़े प्रतिबंधों का सामना है। 

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि कोरोना की बीमारी फैलते ही वे देश भी जो विज्ञान और तकनीक, चिकित्सा उपकरणों  और उचित दवाओं से संपन्न हैं और दूसरे देशों से अधिक व्यवस्थित और एकजुट हैं, बहुत अधिक समस्या और असमंजस का शिकार हो गये। 

उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार और जनता ने कोरोना से संघर्ष में एक दूसरे का भरपूर साथ दिया। (AK)