कोरोना को नियंत्रित करने में हम सफल रहे हैंः रूहानी
राष्ट्रपति डाक्टर हसन का कहना है कि कोरोना या कोविड-19 को नियंत्रित करने में ईरान सफल रहा है।
हसन रूहानी ने कहा कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए अन्य देशों में किये जा रहे प्रयासों की तुलना में ईरान ने जो कोशिशें की हैं वे सफल रही हैं।
गुरूवार को वीडियो कांफ़्रेंसिंग के माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना अब लगभग पूरे विश्व में फैल चुका है। राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि अन्य देशों की तुलना में इस्लामी गणतंत्र ईरान कोरोना को नियंत्रित करने में उचित ढंग से प्रयास कर रहा है। उन्होंने साथ में यह भी बताया कि बहुत सी मूलभूत वस्तुओं के उत्पादन में ईरान आत्मनिर्भर हो चुका है। आज राष्ट्रपति के आदेश पर ईरान के पश्चिमी प्रांत ईलाम में 123 विकास परियोजनाओं को क्रियान्वित किया गया।