दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति का तेहरान में स्वागत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i8689-दक्षिण_अफ़्रीका_के_राष्ट्रपति_का_तेहरान_में_स्वागत
राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी ने तेहरान में दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा का आधिकारिक स्वागत किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २४, २०१६ ०८:०६ Asia/Kolkata
  • दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति का तेहरान में स्वागत

राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी ने तेहरान में दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा का आधिकारिक स्वागत किया।

दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा एक उच्चस्तरीय शिष्ट मण्डल के साथ आज तेहरान पहुंचे थे। उनका शिष्टमण्डल 180 सदस्यों पर आधारित है जिसमें उद्योगपति और बड़े व्यापारी भी शामिल हैं।

अपने ईरान प्रवास के दौरान, दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार के बारे में ईरानी अधिकारियों से भेंटवार्ताएं करेंगे। साथ ही वे अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। उनकी इस यात्रा के दौरान कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर किये जाएंगे।