अमरीका ने फिर लगाए ईरान पर नए प्रतिबंध
ईरान के विरुद्ध अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को आगे बढ़ाते हुए अमरीका ने तेहरान के विरुद्ध कुछ नए प्रतिबंध लगाए हैं।
फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार अमरीका के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान जारी करके "तीफ़" नामक एक खनन कंपनी और एक व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाए हैं। इनपर ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल, आईआरजीसी के साथ संपर्क का आरोप है।अमरीका की ओर से ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंधों की घोषणा एसी स्थिति में की गई है कि जब हालिया कुछ दिनों से अमरीका, ईरान के ख़िलाफ़ हथियारों के प्रतिबंधों की समयसीमा को बढ़ाए जाने के प्रयास में लगा हुआ है।
न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो की कोशिश है कि ईरान के विरुद्ध अधिकतम दबाव की नीति को आगे बढ़ाते हुए तेहरान के ख़िलाफ़ लगे हथियारों के प्रतिबंधों की समय सीमा को बढाए जो 18 अक्तूबर 2020 को समाप्त हो रहा है।