ईरान में कोरोना से संक्रमित 78000 से अधिक लोग हुए ठीकः जहानपूर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i86956-ईरान_में_कोरोना_से_संक्रमित_78000_से_अधिक_लोग_हुए_ठीकः_जहानपूर
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एलान किया गया है कि देश में कोरोने संक्रमित 78422 लोग इस रोग से मुक्ति पा चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०३, २०२० १३:०२ Asia/Kolkata
  • ईरान में कोरोना से संक्रमित 78000 से अधिक लोग हुए ठीकः जहानपूर

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एलान किया गया है कि देश में कोरोने संक्रमित 78422 लोग इस रोग से मुक्ति पा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कियानूश जहानपूर ने रविवार को बताया कि ईरान में पिछले 24 घण्टों के दौरान मरने वालों की संख्या 47 है जो विगत की तुलना में घट रही है।  उन्होंने बताया कि इसी दौरान देश में 976 नए मामले सामने आए हैं।  जहानपूर का कहना है कि देश में 97 हज़ार 424 लोग कोरोना से प्रभावित हुए थे।  ईरान में कोरोना से अबतक मरने वालों की संख्या 6203 हो चुकी है।

ज्ञात रहे कि संसार में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या रविवार को लगभग पैंतिस लाख हो चुकी है।  विश्व में 2 लाख 45 हज़ार से अधिक लोग कोरोना के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।