हथियारों पर प्रतिबंधों के बढ़ाए जाने पर हमारा जवाब निर्णायक होगाः मूसवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i86988-हथियारों_पर_प्रतिबंधों_के_बढ़ाए_जाने_पर_हमारा_जवाब_निर्णायक_होगाः_मूसवी
विदेश मंत्रालय का कहना है कि शस्त्रों पर प्रतिबंधों को बढ़ाने पर इस्लामी गणतंत्र ईरान का उत्तर बहुत सटीक होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०२० ११:०० Asia/Kolkata
  • हथियारों पर प्रतिबंधों के बढ़ाए जाने पर हमारा जवाब निर्णायक होगाः मूसवी

विदेश मंत्रालय का कहना है कि शस्त्रों पर प्रतिबंधों को बढ़ाने पर इस्लामी गणतंत्र ईरान का उत्तर बहुत सटीक होगा।

सैयद अब्बास मूसवी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।  उन्होंने कहा कि हथियारों पर लगे प्रतिबंधों को यदि बढ़ाया जाता है तो फिर ईरान परिस्थितियों के हिसाब से उसका जवाब देगा।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीकी, अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पाएंगे क्योंकि एक तो उनकी मांग क़ानूनी नहीं है और दूसरे अब वे परमाणु समझौते का हिस्सा नहीं हैं।

इस संवाददाता सम्मेलन में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सद्दाम को रासायनिक शस्त्र बेचकर जर्मनी ने न केवल ईरानी जनता बल्कि इराक़ी जनता पर भी अत्याचार कियाय है।  अब्बास मूसवी ने कहा कि ईरान पर थोपे गए युद्ध के दौरान जर्मनी ने इराक़ के तानाशाह सद्दाम को रासायनिक हथियार बेचे थे जिसका प्रयोग सद्दाम ने युद्ध में किया था।

सैयद अब्बास मूसवी ने इराक़ में फिर से दाइश की गतिविधियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि हम इराक़ के परिवर्तनों पर निकट से नज़र रखे हुए हैं।  उनका कहना है कि दाइश जैसे आतंकवादियों का फिर से सक्रिय हो जाना चिंता का विषय है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीकी, इराक़ की जनता के भारी दबाव में हैं।  यही कारण है कि इराक़ से अपने सैनिकों को न निकालने के लिए अमरीका ने इराक़ में दाइश को फिर उभारना शुरू कर दिया है।