कोरोना प्रभावित विदेशी नागरिकों की सेवा पर विशेष ध्यान ज़रूरीः रूहानी
राष्ट्रपति ने कोरोना से प्रभावित विदेशी नागरिकों की सेवा पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान में कोरोना से संक्रमित जो विदेशी नागरिक हैं उनकी उचित सेवा की जाए।
उन्होंने गुरूवार को कोरोना से संघर्ष करने वाली समिति के सदस्यों से भेंट की। इस भेंट में राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना की जांच के कार्यक्रम को जारी रहना चाहिए ताकि कोरोना के संदिग्धों की पहचान करके आम लोगों के स्वास्थय की सुरक्षा की जा सके। इसी बीच ईरान के स्वास्थ्य मंत्री सईद नमकी ने बताया कि देश में कोरोना से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या, तेज़ी से बढ़ रही है जबकि कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या घटती जा रही है।
उधर ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घण्टों के दौरान देश में कोरोना के 1485 मरीज़ों का पता चला है जबकि इसी दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या 68 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मीडिया प्रभारी जहानपूर के अनुसार ईरान में कोरोना से अबतक 6486 लोग मारे गए हैं। ईरान में कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख 135 हो चुकी है।