कोरोना वायरस से ईरान की जंग और गूगल प्ले की काली करतूत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87450-कोरोना_वायरस_से_ईरान_की_जंग_और_गूगल_प्ले_की_काली_करतूत
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग ने कहा है कि अमरीका के अमानवी प्रतिबंधों की वजह से ईरान की ओर से तैयार की गयी मास्क नामक एप को गूगल प्ले से हटा दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०२० १७:३८ Asia/Kolkata
  • कोरोना वायरस से ईरान की जंग और गूगल प्ले की काली करतूत

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग ने कहा है कि अमरीका के अमानवी प्रतिबंधों की वजह से ईरान की ओर से तैयार की गयी मास्क नामक एप को गूगल प्ले से हटा दिया गया है।

मास्क नामक एप ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार किया था और इसका मक़सद आम लोगों को उनके क्षेत्रों में कोरोना की ताज़ा स्थिति और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों से समय पर अवगत करना था।

ज्ञात रहे कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने अपने हालिया संबोधन में एक अमरीकी सीनेटर के इस बयान का हवाला देते हुए जिसमें उसने कहा था कि पाश्विक पश्चिम दोबारा ज़िन्दा हो गया है, कहा था कि जब हम यह बात कहते हैं कि विदित सूट बूट के पीछे पश्चिम की पाश्विक आत्मा छिपी है तो बहुत लोग इसका इन्कार करते हैं किन्तु अब तो ख़ुद उन्होंने इस वास्तविकता को स्वीकार कर लिया है। (AK)