यूरोप, इस्राईल की पाश्विकता के संबंध में साहसिक क़दम उठाएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87562-यूरोप_इस्राईल_की_पाश्विकता_के_संबंध_में_साहसिक_क़दम_उठाएः_ईरान
ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूरोप को संसार के ज़मीर की आवाज़ सुननी चाहिए और उसे इस्राईल की पाश्विकता के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में साहसिक क़दम उठाने चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २०, २०२० ०५:३७ Asia/Kolkata
  • यूरोप, इस्राईल की पाश्विकता के संबंध में साहसिक क़दम उठाएः ईरान

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूरोप को संसार के ज़मीर की आवाज़ सुननी चाहिए और उसे इस्राईल की पाश्विकता के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में साहसिक क़दम उठाने चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि जब अवैध ज़ायोनी शासन का गठन हुआ है तब से यूरोप, फ़िलिस्तीनियों की अनदेखी करता चला आया है और उसने उन पर पीड़ादायक बातें थोपी हैं। ट्वीट में कहा गया है कि अब वक़्त आ गया है कि यूरोप, संसार की अंतरात्मा की आवाज़ सुने और इस्राईल की क्रूरताओं के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनियों की रक्षा व उनके समर्थन में साहसिक क़दम उठाए।

 

याद रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह की पहल पर रमज़ान के पवित्र महीने के अंतिम शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस का नाम दिया गया है। इस साल विश्व क़ुद्स दिवस 22 मई बराबर 28 रमज़ान को मनाया जाएगा। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के फैलाव के दृष्टिगत और स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के संपूर्ण पालन के उद्देश्य से इस साल विश्व क़ुद्स, पिछले बरसों की तुलना में अलग तरीक़े से मनाया जाएगा। (HN)