ईरानी राष्ट्र को झुकने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकताः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87601-ईरानी_राष्ट्र_को_झुकने_के_लिए_मजबूर_नहीं_किया_जा_सकताः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी का कहना है कि हर प्रकार के दबाव डालने के बावजूद अमरीका, ईरानी राष्ट्र को झुकने के लिए मजबूर नहीं कर पाएगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May २१, २०२० १६:५३ Asia/Kolkata
  • ईरानी राष्ट्र को झुकने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकताः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी का कहना है कि हर प्रकार के दबाव डालने के बावजूद अमरीका, ईरानी राष्ट्र को झुकने के लिए मजबूर नहीं कर पाएगा।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र को धमकियों, प्रतिबंधों और दबाव के माध्यम से झुकने पर मजबूर नहीं किया जा सकता।  राष्ट्रपति रूहानी ने गुरूवार को सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में राष्ट्रीय परियोजनाओं का अनावरण करते हुए कहा कि अमरीकी वायरस और कोरोना वायरस दोनों ही प्रभावहीन नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यह दोनों वायरस ईरान के विकास के मार्ग की बाधा नहीं बन सकते।

ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि ईरानी राष्ट्र, गौरवशाली है और रहेगा।  उन्होंने कहा कि हम वर्तमान समस्याओं पर नियंत्रण पा लेंगे और दूसरों की भी सहायता करेंगे।  राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि ईरान, फ़िलिस्तीनी राष्ट्र सहित संसार के सभी अत्याचारग्रस्त राष्ट्रों का समर्थक है।