ईरान में एक लाख लोगों ने कोरोना से पाई मुक्तिः जहानपूर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87604-ईरान_में_एक_लाख_लोगों_ने_कोरोना_से_पाई_मुक्तिः_जहानपूर
ईरान में कोरोना से संक्रमित होने वाले एक लाख 29 हज़ार 341 लोगों में से एक लाख से अधिक रोगी स्वस्थ्य हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०२० १३:२७ Asia/Kolkata
  • ईरान में एक लाख लोगों ने कोरोना से पाई मुक्तिः जहानपूर

ईरान में कोरोना से संक्रमित होने वाले एक लाख 29 हज़ार 341 लोगों में से एक लाख से अधिक रोगी स्वस्थ्य हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को बतााय है कि देश में अबतक कोरोना से संक्रमित लोगों में से एक लाख 564 लोगों का उपचार किया जा चुका है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख ने बताया कि पिछले 24 घण्टों के दौरान ईरान में कोरोना के 2392 नए मामले सामने आए हैं।  कियानूश जहानपूर ने कहा कि देश में एक लाख 29 हज़ार 341 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।  उन्होंने बताया कि पिछले 24 घण्टों के दौरान ईरान में कोरोना से 66 लोगों की मृत्यु हुई।  कियानूश जहानपूर के अनुसार ईरान में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर कुल 7 हज़ार 249 लोगों की मौत हो गई।

ज्ञात रहे कि इस समय संसार में कोरोना से प्रभावितों की संख्या 50 लाख से अधिक है।  कोरोना से संसार में आजतक मरने वालों की संख्या 3 लाख 30 हज़ार को पार कर चुकी है।  विश्व के विभिन्न देशों में कोरोना से संक्रमित 20 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।