पाकिस्तान में विमान दुर्घटना पर ईरान ने जताया खेद
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87638-पाकिस्तान_में_विमान_दुर्घटना_पर_ईरान_ने_जताया_खेद
पाकिस्तान में एक यात्री विमान की दुर्घटना पर ईरान ने खेद व्यक्त किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २२, २०२० १६:५३ Asia/Kolkata
  •  पाकिस्तान में विमान दुर्घटना पर ईरान ने जताया खेद

पाकिस्तान में एक यात्री विमान की दुर्घटना पर ईरान ने खेद व्यक्त किया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने पाकिस्तान में यात्री विमान की दुर्घटना पर खेद व्यक्त करते हुए पाकिस्तान की सरकार और दुर्घटना के प्रभावितों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।  उनका कहना है कि इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार को पाकिस्तान इन्टरनेश्नल एयरलाइन्स पीआईए का एक यात्री विमान एयरबस ए-320 दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  यह यात्री विमान लाहौर से कराची जा रहा था।  विमान पर चालक दल के सदस्यों सहित 98 लोग सवार थे।  पीआईए का यह विमान कराची के हवाई अडडे से कुछ ही दूरी पर जिना गार्डन की माॅडल काॅलोनी में क्रैश हुआ।  विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है इसलिए बहुत अधिक क्षति की संभावना जताई जा रही है।