ईरान को अशांत करने में अमरीका पूरी तरह से विफलः रहमानी फ़ज़्ली
गृहमंत्री रहमानी का कहना है कि ईरान में गृहयुद्ध और अशांति उत्पन्न कराने में अमरीका पूरी तरह से विफल रहा है।
ईरान के गृहमंत्री ने कहा है कि देश के विरुद्ध अमरीका के सारे ही षडयंत्र विफल हो गए। अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़्ली ने शनिवार को तुर्की के अपने समकक्ष से टेलिफोन पर बात की। इस टेलिफोनी वार्ता में उन्होंने तुर्की के गृहमंत्री सुलैमान सोईलो को बताया कि अमरीकी विभिन्न प्रकार से अन्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के प्रयास में लगा हुआ है।ईरान के गृहमंत्री ने बताया कि कोरोना से उत्पन्न होने वाले संकट के बावजूद अमरीका ने ईरानी राष्ट्र को प्रतिबंधित कर रखा है। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी गुटों के अमरीका की ओर से समर्थन की निंदा की।
ईरान के गृहमंत्री ने इस वार्ता में दोनो देशों के बीच आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से ईरान और तुर्की के सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि की मांग की। इस टेलिफोनी वार्ता में तुर्की के गृहमंत्री ने अमरीकी प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीकी जिसको अपने लिए ख़तरा समझते हैं उसके विरुद्ध प्रतिबंध लगाने लगते हैं।