मशहद और क़ुम में जुटने लगी श्रद्धालुओं की भीड़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87705-मशहद_और_क़ुम_में_जुटने_लगी_श्रद्धालुओं_की_भीड़
सोमवार से पवित्र नगरों मशहद और क़ुम में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम और हज़रत मासूमा क़ुम के रौज़ों की ज़ियारत शुरू हो गई।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May २५, २०२० १७:३३ Asia/Kolkata
  • मशहद और क़ुम में जुटने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

सोमवार से पवित्र नगरों मशहद और क़ुम में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम और हज़रत मासूमा क़ुम के रौज़ों की ज़ियारत शुरू हो गई।

ईरान में आज सोमवार 25 मई से श्रद्धालुओं के लिए इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम का रौज़ा खोल दिया गया।  आज से पवित्र नगर मशहद में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की ज़्यारत के लिए श्रद्धालु जा सकेंगे।  इसी के साथ ईरान के एक अन्य पवित्र नगर क़ुम में स्थित इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की बहन हज़रत मासूमा क़ुम के रौज़े को भी श्रद्धाुलओं के लिए खोल दिया गया।  इन दोनो पवित्र स्थलों पर सुबह से शाम तक लोग जा सकते हैं।  कोरोना का मुक़ाबला करने वाली परिषद के अनुसार मशहद और क़ुम में इन रौज़ों की ज़्यारत करने वाले हर दिन सूरज निकलने के एक घण्टे के बाद से लेकर सूरज डूबने से एक घण्टे पहले तक आ सकते हैं।  प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मश्हद और क़ुम दोनो स्थानों पर लोग स्वास्थ्य नियमों का पालन करते हुए रोज़ों की ज़्यारत कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने बताया था कि देश कोरोना से संबन्धित तीन चरणों को पार करके अब चौथे चरण में पहुंच चुका है जिसका अर्थ होता है कोरोना पर नियंत्रण।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार तक देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या एक लाख पैंतिस हज़ार थी जिनमें से एक लाख छह हज़ार लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।  ईरान में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या लगभग सात हज़ार है।