ईरान ने पूरी दृढ़ता के साथ कोरोना का मुक़ाबला कियाः सईद नमकी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i87830-ईरान_ने_पूरी_दृढ़ता_के_साथ_कोरोना_का_मुक़ाबला_कियाः_सईद_नमकी
स्वास्थ्यमंत्री ने बताया है कि सीमितताओं और समस्याओं को देखते हुए कोरोना का मुक़ाबला करने में ईरान, क्षेत्र में अग्रणी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०२० १७:४९ Asia/Kolkata
  • ईरान ने पूरी दृढ़ता के साथ कोरोना का मुक़ाबला कियाः सईद नमकी

स्वास्थ्यमंत्री ने बताया है कि सीमितताओं और समस्याओं को देखते हुए कोरोना का मुक़ाबला करने में ईरान, क्षेत्र में अग्रणी है।

सईद नमकी ने शनिवार को मश्हद में कहा कि हर प्रकार की समस्याओं और दबावों के बावजूद इस्लामी गणतंत्र ईरान ने कोरोना के मुक़ाबले में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कीं।  उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रतिबंधों और देश के समक्ष खड़ी सीमितताओं को देखते हुए कोरोना का मुक़ाबला करने में ईरान, क्षेत्र में अग्रणी है।  ईरान के स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने के उद्देश्य से हमने क्षेत्रीय देशों की तुलना में दवाएं और चिकित्सा उपकरण बनाने में सफलता प्राप्त की है।

ज्ञात रहे कि ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार शनिवार 30 मई तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या एक लाख 48 हज़ार 950 थी।  ईरान में अबतक कोरोना से संक्रमित एक लाख 16 हज़ार 827 लोग ठीक हो चुके हैं।  पिछले 24 घण्टों के दौरान ईरान में कोरोना से 57 लोगों की मौत हो गई।  ईरान में अबतक कोरोना से 7 हज़ार 734 लोगों की मौत हो गई।